विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ ने अधीक्षण यंत्री कार्यलय बिद्युत विभाग का घेराव कर सौपा ज्ञापन

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की उत्तर भर्ती कंपनियों के पेंशनर्स का प्रमुख प्रदेशिक संगठन विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ ने 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय सीधी के अधीक्षण यंत्री कार्यलय बिद्युत विभाग का घेराव करके विद्युत पेंशनर्स की पेंशन के भुगतान पर छाए हुए वित्तीय संकट को लेकर प्रदर्शन किया विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है। विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ की मांगों में कहा गया है कि समस्त विद्युत पेंशनर्स को माह सितंबर 2022 की पेंशन के भुगतान पर संकट खड़ा हो गया है नवरात्रि दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के दौरान समय पर पेंशन नहीं मिलने की आशंका से सभी पेंशनर्स परेशान और आक्रोशित है वित्तीय अनियमितताओं के कारण विद्युत पेंशनर्स को बड़े महंगाई राहत का भुगतान भी राज्य शासन के पेंशनर्स के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के पदाधिकारी भीमसेन सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी। अधीक्षण यंत्री कार्यलय में प्रदर्शन करने के बाद विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम का ज्ञापन बिद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री को सौंपा और अपनी मांगों को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की।
