चकदही महारानी के भक्तो ने किया विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन

0 197
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शारदेय नवरात्रि में सीधी शहर में जगह-जगह मां दुर्गा के भक्तों ने माता के अनेक रूपों की प्रतिमाओं की स्थापना की है और उनका दरबार सजा कर उनकी सेवा में लगे हुए हैं सीधी शहर के चक दही में दुर्गा उत्सव समिति चकदही के भक्तों ने मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की है जिनको उन्होंने चकदही की महारानी का नाम दिया है 1 अक्टूबर को चक दही में माता के दरबार में भक्तों ने विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मिर्जापुर से आई हुई आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा शानदार देवी जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भोला प्रसाद गुप्ता ने मां दुर्गे की आरती के साथ की कार्यक्रम में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला और जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार पहुंचे जिनका आयोजक कमेटी ने माता की चुनरी पहना कर सम्मान किया गया। देवी जागरण कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा शानदार गीतों और झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसकी हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने समाज के वरिष्ठ सम्मानित लोगों का भी मंच में सम्मान किया देर रात तक चले जागरण कार्यक्रम का भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया।

News TOP Footer