रीवा सीधी सिंगरौली रेलवे लाइन के निर्माण की समीक्षा के दौरान हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन

0 303
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 सितम्बर को एक तरफ सीधी जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक रीवा सीधी सिंगरौली रेलवे लाइन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रही थी वहीं दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर सीधी जिले में रेलवे भूमि अधिग्रहण का मुआवजा प्राप्त कर चुके नौकरी के इंतजार में बैठे युवक और उनके परिजन रेलवे विभाग और जिले के सांसद के विरोध में नारे लगाते विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए जिनको देखकर वहां मौजूद होमगार्ड के जवानों ने प्रतिबंधित क्षेत्र के पास का गेट बंद कर दिया उसी दौरान प्र्दर्शन कारियो ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई। बैठक के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गेट का रास्ता रोककर अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया और नारेबाजी जारी रखी। मीटिंग खत्म होने के बाद निकले अधिकारियों और धौहनी के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने मेन रास्ता प्रदर्शनकारियों की वजह से बंद देखकर पीछे वाले रास्ते से निकल गए कुछ देर बाद जिले की सांसद जी निकली और प्रदर्शनकारियों से मुंह मोड़कर पीछे के रास्ते से जाने लगी जिनको जाता देख कर प्रदर्शनकारियों पीठ दिखा कर मत जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए जिसके बाद जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक और जिले के कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों के पास पहुंच कर उनकी बातों को सुना और उनका ज्ञापन लिया इस दौरान सांसद रीति पाठक ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कई प्रदर्शनकारी यह कहते सुनाई पड़े कि आपने पहले भी कई बार आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लेने के बाद मीडिया ने जिले की सांसद से प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर सवाल उठाया इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले को रेलवे के विकास के लिए मिले 225 करोड़ के संबंध में भी जानकारी चाही गई तो जिले के सांसद ने बताया कि 225 करोड़ की राशि से मुआवजा वितरण किया जाएगा।

News TOP Footer