प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर स्वच्छाग्रही संघ सीधी ने सौपा ज्ञापन

0 529
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारत की पहली योजना प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन चलाई गई थी जिसमें भारत के समस्त ग्राम पंचायतों में सन 2014 से हर ग्राम पंचायत में मानव संसाधन जागरूकता हेतु स्वच्छाग्रही की नियुक्ति की गई थी जो आज तक अनवरत लगे हुए हैं जिन के कार्यो की बदौलत पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश भी स्वच्छता के पड़ाव में पहुंच चुका है स्वच्छाग्रही मिशन में कार्य करने वाले लोगों को लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है जिसकी वजह से स्वछग्रहीयो का परिवार दयनीय स्थित में पहुंच गया है उनके भरण पोषण पर संकट खड़ा हो गया है 20 सितंबर को जनपद सीधी के अंतर्गत कार्य कर रहे स्वच्छाग्रही संघ सीधी के अध्यक्ष और पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या को लेकर जिले के जिला पंचायत और जिला कलेक्ट्रेट के आला अधिकारियों को अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मांग की कि हमें नियमित प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए ग्राम पंचायत ओडीएफ प्लस और ग्राम पंचायतों में बने शौचालय की प्रोत्साहन राशि भी हमें दिलाई जाए एसबीएम फेस टू के समस्त कार्यों में भागीदारी और ओडीएफ प्लस एप का आईडी पासवर्ड भी दिलाया जाए अपनी मांगों का आवेदन और ज्ञापन सौंपने के बाद अपनी फरियाद लेकर आए स्वच्छाग्रही संघ के पदाधिकारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और चैनल के माध्यम से जिले के आला अधिकारियों से उनकी मांगों को पूरा करने और उन्हें मानदेय दिलाने की अपील की।

News TOP Footer