कांग्रेस की धौहनी विधानसभा में आयोजित हुई संगठनात्मक बैठक सरकार को घेरने की रणनीति पर हुई चर्चा

0 155
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में धौहनी विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आने वाले 23 के विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठनात्मक फेरबदल,संगठन में कसावट के साथ तहसील स्तर पर आम जनमानस की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम के आयोजन की रणनीति पर चर्चा की गई। उक्त जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि संगठनात्मक बैठक का आयोजन कांग्रेस द्वारा गठित संगठनात्मक ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुई धौहनी विधानसभा अंतर्गत कुसमी,मझौली एवं मड़वास में अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया।आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और अफसरशाही अपने चरम पर है प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान और पीड़ित है आम जनमानस की समस्याओं को लेकर तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन धरना प्रदर्शन कर चिरनिद्रा में सोई सरकार को जगाने का प्रयास कांग्रेस पार्टी करेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा के साथ सक्रिय हो गया तो आने वाले 2023 के चुनाव में कॉन्ग्रेस इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। बैठक मैं अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग भाजपा सरकार से शोषित और पीड़ित है महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है महंगाई और बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लोगों की जेब के पैसे पर यह सरकार जीएसटी के माध्यम से डाका डालने का काम कर रही है गरीब आदिवासी हरिजन और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए जीवन यापन कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है देश के इतिहास में मोदी सरकार पहली सरकार होगी जिसने खाने-पीने की चीजों और बच्चों के पढ़ाई की किताब,कॉपी,पेन,पेंसिल पर टैक्स ले रही है जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार के खिलाफ तहसील एवं ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है । किसानों युवाओं महिलाओं एवं आम जनमानस की समस्याओं को लेकर आने वाले दिनों में धौहनी विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर आंदोलन कर कुंभकर्णीय नींद में सोई निरंकुश और दमनकारी भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगी। श्री सिंह ने आगे कहा कि संगठन में ऊर्जावान जमीनी एवं युवा कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। सभी ब्लॉक मंडलम सेक्टर और बूथ के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जारी यात्रा के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने और यात्रा का उद्देश्य बताने का काम करें,आने वाले 2023 और 24 में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं आप सब अभी से कमर कस के तैयार हो जाएं और आम जनमानस तक भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाने का काम करें, निश्चित ही आप सब के प्रयास से आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार प्रदेश और देश में बनेगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

News TOP Footer