शकुंतला यादव और उसके परिजनो ने एसपी से कहा चुरहट थाने में उन्हें न्याय नहीं मिला

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम कठौतहा निवासी शकुंतला यादव एवं उसके परिजनों को जमीनी विवाद के कारण उसके गांव के ही आरोपी अशोक सोनी अभिमन्यु सोनी चेतमणि सोनी सहित अन्य आरोपियों द्वारा उन्हें उन्हीं की जमीन पर आकर बंदूक कट्टा दिखाकर गाली गलौज करते हुए जमीन से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत फरियादियों ने चोरहट थाने में विगत दिनों की थी लेकिन 3 दिन बाद भी चुरहट पुलिस ने आरोपियों के आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं की जिससे आरोपियों का हौसला बुलंद हो गया और उन्होंने एक बार फिर से कठौतहा में शकुंतला यादव और उसके परिजनों को गाली गलौज करते हुए धमकी दी जिससे डरकर शकुंतला यादव और उसके परिजन 12 सितंबर को जिले के पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सारे मामले की लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि चुरहट थाने में उन्हें न्याय नहीं मिला जिससे परेशान होकर वह पुलिस अधीक्षक की शरण में आए हैं जिले के पुलिस अधीक्षक को अपना शिकायती आवेदन देने के बाद ग्राम कठौतहा से आई शकुंतला यादव और उसके परिजनों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी पीड़ा बताई और कहा कि वह गरीब है और उनके आवेदन पर चुरहट थाने में उन्हें न्याय नहीं मिला उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे आरोपी बार-बार उन्हें गाली गलौज करके जान से मरने की धमकी देते हैं जिले के पुलिस अधीक्षक से अपनी फरियाद करने आई शकुंतला यादव और उसके परिजन इस बात से ज्यादा दुखी है की चुरहट थाने में गरीबों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से मजबूरन उन्हें पुलिस अधीक्षक के पास आना पड़ा आगे उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक उन्हें न्याय देंगे और आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे वह इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सारे मामले की जांच के लिए एसडीओपी चुरहट को निर्देशित किया है।
