गरीब जनता के आंगन में पहुंच गई कांग्रेस की पूरी नगर परिषद कहा वादे किए थे उसे पूरा करेंगे

0 195
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी नगर पालिका परिषद के चुनावों को जीतने के पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं और उम्मीदवारों ने सभी बार्डो में घूम घूम कर जनता के सामने वादे किए थे कि अगर बो जीत जाते हैं और कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनते हैं तो वह जनता के बीच में आकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और शासन की योजनाओं का लाभ देंगे उसी कड़ी में 9 सितंबर को नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा नगर पालिका के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान कांग्रेस नेता नवीन सिंह पार्षद श्रीमती कुमुदिनी सिंह विनोद मिश्रा वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रीमती कंचन मनोज सिंह वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद रजनीश श्रीवास्तव कांग्रेस नेता रोहित मिश्रा अखंड सिंह सहित कई कांग्रेस नेता वार्ड नंबर 4 की पार्षद श्रीमती कंचन सिंह के आयोजन में गरीब जनता के आंगन में पहुंच गई वार्ड नंबर 4 में पहुंची कांग्रेस की पूरी नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी पार्षदों और जिला कांग्रेस अध्यक्ष का वार्ड की गरीब जनता ने आत्मिक स्वागत किया। बार्ड की गरीब जनता के बीच में पहुंचकर वार्ड नंबर 2 के पार्षद विनोद मिश्रा और बार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती कुमुदिनी सिंह ने कहा कि आप सबका चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा है आप सब ने हम सब को जीता कर कांग्रेस पार्टी की परिषद बनवाई है आप सब हमें अपनी समस्या बताइए हम सब मिलकर आपकी समस्याओं को दूर करेंगे। नगर पालिका के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने वार्ड क्रमांक 4 की जनता को नगर पालिका सीधी में कांग्रेस की नगर परिषद बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनाव पूर्व हमारी पार्टी ने आपसे जो वादे किए थे हम उसको पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है आपकी जो भी समस्याएं हैं हम उनका निराकरण करेंगे और शासन की सभी योजनाएं आप तक पहुंचा कर उनका लाभ देंगे। वार्ड नंबर 4 में लगी गरीब जनता की चौपाल में जनता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि चुनाव के पूर्व हमारी कांग्रेस पार्टी ने आप सब से जो वादे किए हैं हम उन्हें पूरा करेंगे इसीलिए आज हमारी पूरी परिषद आप सबके बीच में आई हुई है हम सब आप की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निदान करेंगे आगे उन्होंने कहा कि आप सबकी तरह कांग्रेस पार्टी की पूरी परिषद और सभी पार्षद सभी वार्डों में जाएंगे और जनता की समस्याओं का पूरी तरह से निदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान से कांग्रेस की नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के वार्डो में गरीब जनता के बीच में जाकर इस तरह के कार्यक्रमों को करने के उद्देश्य की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के पूर्व नगर पालिका की जनता से जो वादे किए थे उसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया जा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे यह हमारी पार्टी का वादा है और हम इस तरह के कार्यक्रम सभी वार्डों में करेंगे। कार्यक्रम के बाद नगर पालिका सीधी के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए और शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है आगे उन्होंने कहा कि हमारा टारगेट विधानसभा चुनाव है।

News TOP Footer