पिपरोहर में पंचायत चुनाव के हार के बाद बदले की भावना से सरपंच पर किया जानलेवा हमला

0 160
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में पंचायती चुनाव भले ही खत्म हो गए हैं लेकिन पंचायती चुनाव के जीत हार के बाद लोगों की रंजिस और अभी नहीं खत्म हुई है जिसके चलते कुछ लोग अब भी मौके पर हमला करके एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत सीधी पिपरोहर टोला करनिहा थाना कोतवाली सीधी से सामने आया है जिसमें गांव में सरपंच का चुनाव जीतने वाली श्रीमती अनीता साकेत पति सुफल साकेत के साथ चुनाव लड़कर हार जाने वाले धनुका साकेत उनके कई लड़के और फूलकली साकेत ने गांव की नवनिर्वाचित सरपंच अनिता साकेत के घर पर सामूहिक रूप से हमला कर दिया और उन्हें और उनके पति को गंभीर चोटें पहुंचाई जिनके वीडियो भी अब वायरल हैं। पीड़ित पक्ष ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के हौसले को बुलंद कर दिया है वही पीड़ित अनीता साकेत के एक परिजन को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें डॉक्टरों ने रीवा के लिए रेफर कर दिया है पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों पर कोई कार्यवाही ना किए जाने से दुखी होकर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अनीता साकेत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से अपनी फरियाद की और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत का आवेदन देने आई सरपंच अनिता साकेत और उसके परिजनों ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी और कहा कि उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से उन्हें न्याय देने की मांग की है।

News TOP Footer