पार्टी संगठन को मजबूती देने सीधी पहुंचे समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह पटेल


सीधी धर्मेंद : 6 सितंबर को समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह पटेल सीधी जिले में पार्टी संगठन को मजबूती देने के मकसद से सीधी जिले के प्रवास कराएं प्रवास के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव संभाग के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान मौजूद थे जिले के प्रवास पर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर जोश खरोश के साथ स्वागत किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के कलेक्ट्रेट किराए पर शिव बाबा साहब अंबेडकर और गांधी चौराहे में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद शहर के मानस भवन में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने सीधी जिले में समाजवादी पार्टी के संगठन की कमजोरियों को गिनाया और जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के के लिए अनेक सुझाव दिए बैठक में श्रवण विश्वकर्मा बबलू प्रदेश सचिव एवं प्रभारी शहडोल संभाग जय सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष महासचिव प्रकोष्ठ सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे। बैठक के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह पटेल से समाजवादी के संगठन को लेकर कई सवाल किए और कहा कि आपकी पार्टी चुनाव के समय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को किनारे करके पैराशूट से आने वाली नेताओं को टिकट देती है क्या अभी वह रवैया जारी रहेगा इस पर उन्होंने कहा कि इस बार हम पार्टी के कार्यकर्ताओं को तरजीह देंगे आगे उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में हमारे सहयोग के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी।
