2 वर्षों बाद सीधी शहर के पूजा पार्क के श्री गणेश भगवान के मंदिर में हुआ विशाल भंडारा कार्यक्रम

सीधी धर्मेंद: विगत 2 वर्षों बाद सीधी शहर के पूजा पार्क मे स्थित श्री गणेश भगवान के मंदिर में भोला प्रसाद गुप्ता द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया विशाल भंडारा कार्यक्रम के पूर्व 30 अगस्त को भोला प्रसाद गुप्ता द्वारा श्री गणेश मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया जिसमें जिले के अनेक स्थानों से आई हुई टोलियां ने अखंड मानस पाठ में हिस्सा लिया देर शाम गणेश मंदिर में आयोजित अखंड मानस पाठ में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल ने भी पहुंच कर भगवान श्री गणेश और माता काली के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई और अखंड मानस पाठ का गायन किया। अखंड मानस पाठ के गायन के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने साइकिल कंपनी द्वारा बनाई गई 5 फुट लंबी विशेष अगरबत्ती को जलाकर भगवान श्री गणेश को प्रणाम किया इस मौके पर साइकिल अगरबत्ती कंपनी के सेलर मौजूद थे। 30 अगस्त से शुरू किए गए अखंड मानस पाठ का समापन 31 अक्टूबर को पूजा पार्क में हवन पूर्णाहुति के साथ किया गया जिसके बाद विशाल भंडारे का कार्यक्रम शुरू किया गया विशाल भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद बनाने के लिए सैकड़ों हलवाई और पूड़ी बेलने वाली सैकड़ों महिलाओं ने अथक मेहनत की और 25000 से भी ज्यादा लोगों के लिए पूरी सब्जी और बूंदी प्रसाद बनाकर भंडारे को सफल बनाया। पूजा पार्क में शुरू हुए भंडारे में सीधी जिले के और जिले के बाहर से भी आए हुए कई हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजक भोला प्रसाद गुप्ता ने प्रसाद वितरण के लिए पूजा-पार्क में पुरुषों के लिए और मानस भवन में महिलाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की थी विशाल भंडारे में कई सैकड़ा वॉलिंटियरो ने अथक मेहनत करके भक्तजनों को प्रसाद खिलाया इसके साथ ही जो भक्त घर से पूजा पार्क नहीं पहुंच पाए उनके लिए भी भक्त प्रसाद लेकर गए।
पूजा पार्क में भंडारे के दौरान सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला जिला भाजपा अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह जनपद पंचायत के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार कांग्रेस पार्टी के चिंतामन तिवारी एडवोकेट रंजना मिश्रा के साथ कांग्रेस और बीजेपी के अनेक नेता और सभी जात धर्म वर्ग के लोगों ने एक साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सीधी जिले के पूजा पार्क का भंडारा अपने आप में ऐतिहासिक है आयोजक भोला प्रसाद गुप्ता इस भंडारे को पूर्ण समर्पण के भाव से आयोजित करते हैं इसमें उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहता है सीधी शहर के पूजा पार्क में होने वाले इस भंडारे की चर्चा मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में होती है यह सीधी जिले के लिए भी गर्व की बात है। समाज जिले गांव घर में प्रेम और भाईचारा बनाए रखने के लिए इस तरह के और भी भंडारों की जरूरत है मगर इसके लिए बड़े दिलवाले जजमान भी चाहिए जो जिले में है जो आज नहीं तो कल इस तरह के भंडारे आयोजित करने के लिए आगे आएंगे और समाज और मानवता को जोड़ने के लिए मिसाल बनेंगे।
