31 अगस्त को आज शहर के पूजा पार्क में होगा विशाल भंडारे का आयोजन

0 232
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के पूजा पार्क में स्थित श्री गणेश मंदिर में विगत कई वर्षों से भोला प्रसाद गुप्ता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन विगत 2 वर्षों में कोरोनावायरस बजे से पूजा पार्क श्री गणेश मंदिर में गणेश उत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन नहीं हो पाया लेकिन इस बार भगवान श्री गणेश की कृपा से कोरोना से मिली राहत के बाद एक बार फिर से भोला प्रसाद गुप्ता द्वारा पूजा पार्क में अखंड मानस पाठ और विशाल भंडारे के आयोजन का कार्यक्रम किया जा रहा है 30 अगस्त को सुबह श्री गणेश मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत अखंड मानस बैठकी के साथ शुरू की गई अखंड मानस में जिले के अलग-अलग कोनों से आई टोलियां 24 घंटे का अनवरत मानस गाएंगी इस दौरान 30 अगस्त से ही 31 अगस्त को होने वाले विशाल भंडारे के प्रसाद की तैयारी शुरू कर दी गई है मानस भवन में सैकड़ों हलवाई बूंदी के लड्डू और मिष्ठान बनाने में जुटे हुए हैं इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को विशाल भंडारे कार्यक्रम के आयोजक भोला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 31 अगस्त को मानस कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 3:00 बजे से विशाल भंडारा कार्यक्रम के लिए 25000 भक्तों के प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है आगे भोला प्रसाद गुप्ता ने जिले के सभी भक्तों से पूजा पार्क में समय पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

News TOP Footer