नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने कहा हम नवीन बस स्टैंड की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं है


सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में बीजेपी के कार्यकाल में दक्षिण करौंदिया में बनाए गए नवीन बस स्टैंड की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं सीधी नगर पालिका की नई परिषद गठित होने के बाद अब नया बस स्टैंड सुर्खियों में है 30 अगस्त को नगर पालिका सीधी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा नगर पालिका सीधी के पार्षद और निर्माण समिति के अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह चौहान नगर पालिका वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद विनोद मिश्रा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद रजनीश श्रीवास्तव शहर के जाने-माने एडवोकेट विनोद वर्मा ने नवीन बस स्टैंड पहुंचकर बस स्टैंड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड की छत में कई जगह से सीपेज होता दिखाई दिया इतना ही नहीं बस स्टैंड में लगाई गई टाइल्स भी खोखली लगी नजर आई जिनके टूटने का खतरा ज्यादा है इसके साथ ही अध्यक्ष और पार्षदों ने नवीन बस स्टैंड के अनेक हिस्सों को देखा और बस स्टैंड की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया बस स्टैंड का निरीक्षण करने के बाद नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इसकी गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं है और हम इसकी गुणवत्ता की जांच करवाना चाहते हैं। वही नगर पालिका के पार्षद और निर्माण समिति के अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह ने कहा कि इस बस स्टैंड को प्रशासन जल्द से जल्द नगरपालिका को सौंपना चाहता है इतनी हड़बड़ी क्यों है आगे उन्होंने कहा कि बस स्टैंड की गुणवत्ता पर अनेक प्रश्न चिन्ह खड़े हैं पहले हम इसकी विधिवत जांच कराएंगे और इसके लिए हम सभी जिले के कलेक्टर से मिलकर चर्चा करेंगे। नगर पालिका सीधी में नई परिषद गठित होने के बाद नवीन बस स्टैंड की गुणवत्ता को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो रहा है नवीन बस स्टैंड की गुणवत्ता की जांच निश्चित तौर पर होनी चाहिए लेकिन इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि सुविधा के अभाव में सीधी शहर की जनता लंबे समय से अपना समय व्यतीत कर रही है आप जब शासन के इतने सारे पैसे इस नवीन बस स्टैंड में लग चुके हैं तो इस सुविधा का उपयोग भी जनता को करने का अधिकार अब जल्द से जल्द मिलना चाहिए।
