बहरी तहसील के प्रभारी तहसीलदार श्रीमती आंचल अग्रहरि के आरोपों पर विधायक कमलेश्वर पटेल का पलटवार

0 262
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में चुने हुए जनप्रतिनिधि और राजस्व अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग लगातार जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रही है है विगत 24 अगस्त को बहरी तहसील का मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल ने क्षेत्र और जनता की समस्याओं को लेकर बहरी तहसील का घेराव किया था इस दौरान उनके मंच से बहरी तहसील के प्रभारी तहसीलदार श्रीमती आंचल अग्रहरि के ऊपर मंच से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे उक्त घटना के 3 दिन बाद मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बैनर तले आंचल अग्रहरी अपने ऊपर लगाए गए आरोप और उनकी गरिमा को तार-तार किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान को सौंपा गया था कलेक्टर को सौंपा गए ज्ञापन में संघ ने बहरी की तहसीलदार आंचल अग्रहरी के समर्थन में खड़े होते हुए कहा था कि खुले मंच से एक महिला राजस्व अधिकारी के विरुद्ध सिहावल विधायक द्वारा संसदीय भाषा का प्रयोग आम जनता को सार्वजनिक मंच पर बगैर साक्ष्य आरोप लगाते हुए जनता को उद्वेलित करते हुए लोक सेवक का अपमान किया गया है जिससे सारा राजस्व परिवार आहत है दिए गए ज्ञापन में संघ द्वारा विधायक जी पर समुचित विधिक कार्यवाही की मांग की गई थी ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसीलदार आंचल अग्रहरी ने कहा था कि विधायक जी द्वारा सार्वजनिक मंच से मुझ पर घूस लेने और मेरे खिलाफ संसदीय भाषाओं का उपयोग किया गया। बहरी तहसीलदार श्रीमती आंचल अग्रहरी तहसीलदार संघ और पटवारी संघ द्वारा लगाए गए आरोपों और का जवाब देने के लिए 29 अगस्त को मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने शहर के उच्च विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता बुलाई जिसमें सीधी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान सिंगरौली जिले के ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वेदी जनपद कुसमी की अध्यक्ष श्याम वती सिंह नगर पंचायत चुरहट के उपाध्यक्ष संजय पांडे युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी मौजूद रहे पत्रकार वार्ता के दौरान सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने बहरी की तहसीलदार द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वह बहरी की सभा में जनता के द्वारा उठाई गई समस्याओं और आरोपों के आधार पर अपनी बात रख रहे थे वहां पर किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की गई आगे उन्होंने कहा कि जब किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की गई तो फिर इस तरह से कई संघ मिलकर इस तरह के आरोप क्यों लगा रहे है पत्रकार वार्ता के दौरान सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने बहरी तहसील में भ्रष्टाचार के शिकार हुए कई आवेदकों को पत्रकारों के सामने प्रस्तुत किया जिन्होंने बताया कि उनसे उनके प्रकरणों में घूस लेकर भी उनका काम नहीं किया गया जिसकी शिकायत वह आज तथ्य सहित कलेक्टर को करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल से बहरी की तहसीलदार श्रीमती आंचल अग्रहरी द्वारा उन पर लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों पर जवाब मांगा गया की इसके पहले भी बहुत से धरना प्रदर्शन हुए हैं जहां पर मंच से शासन प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते हैं फिर आप के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगाकर तहसीलदार और संघ द्वारा कार्यवाही की मांग क्यों की जा रही है जिसका जवाब देते हुए विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि हमें जनप्रतिनिधि जनता ने बनाया है और हमें जनता की आवाज उठाने का हक है हमें बनाने या बिगड़ने का काम जनता करती है हम किसी संघ या व्यक्तिगत आरोपों से डरने वाले नहीं हैं। विगत दिनों तहसीलदार आंचल अग्रहरी तहसीलदार संघ और पटवारी संघ द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से आहत पूर्व मंत्री और सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने मीडिया के सामने जवाब देकर आरोप लगाने वाले अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी है कि यदि आप लोग इस तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाएंगे तो आप लोगों के चिट्ठे आगे और भी खोले जाएंगे अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा किए गए पलटवार का जवाब राजस्व अधिकारी संघ पटवारी संघ तहसीलदार श्रीमती आंचल अग्रहरी द्वारा दिया जाता है या मामले का यहीं से पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

News TOP Footer