NH 39 के संघर्ष यात्रा के संयोजक प्रवीण सिंह चौहान सहित संघर्षशील साथियों को जिला कांग्रेस सीधी ने किया सम्मानित

सीधी धर्मेंद : :पिछले 10 वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे NH 39 सीधी सिंगरौली मार्ग के त्वरित निर्माण हेतु सिंगरौली युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली गई संघर्ष यात्रा आज भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर सीधी पहुंची जहां पर जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा सीधी सिंगरौली सड़क के त्वरित निर्माण के लिए संघर्ष यात्रा पर निकले सिंगरौली युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और उनके साथियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम किया। उक्त जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि सीधी सिंगरौली सड़क मार्ग पिछले 10 वर्षों से निर्माणाधीन है लेकिन आज तक वह अपनी दुर्दशा पर रो रहा है जबकि स्थानीय सांसद एवं भाजपा के नेताओं के द्वारा 5 से 6 बार उक्त मार्ग का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया जा चुका है उसके बावजूद भी आम जनमानस सड़क की सुविधा से वंचित है तथा अपनी जान को जोखिम में डालकर सीधी से सिंगरौली यात्रा कर रहा है ऐसे में आम जनमानस के साथ सीधी सिंगरौली वासियों की जनभावनाओं को लेकर सिंगरौली जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने NH 39 के त्वरित निर्माण के लिए संघर्ष का बीणा उठाया और अपने संघर्षशील साथियों के साथ प्रदेश और देश की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के उद्देश्य से 110 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा पर निकल पड़े सीधी सिंगरौली मार्ग में उक्त यात्रा को आम जनमानस का भारी समर्थन देखने को मिला आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी की जयंती के अवसर पर यह संघर्ष यात्रा सीधी जिले में पहुंची जहां पर राष्ट्र नायक स्व. कुंवर अर्जुन सिंह जी दाऊ साहब की प्रतिमा स्थल पर इस संघर्ष यात्रा के प्रथम पड़ाव का समापन आयोजित किया गया दाऊ साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संकल्प लिया गया कि यदि भाजपा सरकार आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए NH 39 के त्वरित निर्माण हेतु पहल नहीं करती है तो यह संघर्ष और भी बड़ा और तीव्र होगा जो इस निरंकुश और तानाशाही भाजपा सरकार की नींव हिला कर रख देगा आने वाले समय में इस संघर्ष की तपिश यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी महसूस होगी। प्रवीण सिंह और उनके संघर्षशील साथियों के संघर्ष और जज्बे को सलाम करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आपकी NH 39 के त्वरित निर्माण हेतु 110 किलोमीटर लंबी संघर्ष यात्रा से निश्चित रूप से कुछ ना कुछ सुखद परिणाम हासिल होंगे फिर भी यदि इतने पर भी यह गूंगी बहरी निरंकुश और तानाशाही भाजपा सरकार जो कुंभकरणीय नींद में सो रही है नहीं जागती है तो आपके संघर्ष में सीधी जिले की कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता एवं सिपाही अपनी पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ खड़ा रहेगा हम सब मिलकर इस आंदोलन को और भी विस्तारित और बड़ा बनाएंगे और वह आंदोलन निरंकुश सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। संघर्ष यात्रा के समापन अवसर पर NH 39 संघर्ष यात्रा के संयोजक प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के प्रेरणा से प्रेरित होकर एवं भाजपा की निरंकुश भ्रष्ट और कुंभकरणीय निद्रा में लीन सरकार को जगाने के उद्देश्य अपने साथियों के साथ आम जनमानस की जन भावनाओं और उनके सहयोग से इस यात्रा पर निकला और मुझे सीधी सिंगरौली जिले के एक एक आम जनमानस का अभूतपूर्व जनसमर्थन और स्नेह मिला प्रवीण सिंह ने यात्रा वृतांत बताते हुए सड़क निर्माण के लिए संघर्ष यात्रा में शामिल अपने समस्त साथियों,सीधी एवं सिंगरौली जिले के समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ जनों कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के साथियों एवं सहयोगी के साथ समस्त आम जनमानस के प्रेम सहयोग और जन समर्थन के लिए बहुत-बहुत आभार जताया और कहा की जब तक सीधी सिंगरौली की आम जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नही होता है तब तक मेरा यहां संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। संघर्ष यात्रा में प्रमुख रूप से विधानसभा सिंगरौली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस शिवम शुक्ला एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज पांडे शालिनी श्रीवास्तव महिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार अतुल शुक्ला प्रिंस सिंह उपेंद्र सिंह रोहित दुबे कैमला जयसवाल मनोज प्रजापति मनोज सिंह युवा इंटक अध्यक्ष सौरभ सिंह रघुवंशी सरपंच पिपरा रिशु सिंह जनपद सदस्य अरुण सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बबलू उत्कर्ष सिंह अनिल सिंह उपेंद्र सिंह काश सिंह अनिल सोनी मोनिष खान वीरेंद्र चतुर्वेदी प्रभात गोस्वामी कुशलेश गुप्ता हर्ष मिश्रा पप्पी सिंह भांजा यादव के साथ सैकड़ों के युवा अन्य संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे जिनका स्वागत और अभिनंदन जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा किया गया।
