कुशाभाऊ ठाकरे करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत कहा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा के पितृपुरूष, संगठन शिल्पी एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की 100 वीं जयंती पर जिले के सभी मंडलों में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख कार्यक्रम आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शब्दांजलि दी।पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे संघ के जिला प्रचारक से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच कई विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सरलता, सादगी एवं संगठन शिल्पी के पर्याय थे। करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के श्रद्धा केंद्र हैं। उनके बताए हुए जीवन आदर्शों को हम सभी कार्यकर्ताओं को अनुकरण करना चाहिए।जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे ने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह विशाल वटवृक्ष उन्हीं की देन है। भाजपा के पित्र पुरुष, ठाकरे जी सच्चे अर्थों में आदर्श स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता के रूप में आज भी हम सभी के बीच किसी न किसी रूप में विराजमान हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्शों से भरा हुआ प्रेरणा प्रकाश पुंज है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, बद्री मिश्रा, लोरिक प्रसाद यादव, रमेश कुमार गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पार्षद पूनम सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, राकेश सिंह रिंकू, रमेश सिंह, पार्षद सोनवती जायसवाल, जमुना कोल, शुभा देवी कोल, पंकज पांडे, आरती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष उदय भान यादव, बजरंगी गुप्ता, मुन्ना द्विवेदी, तारा साहू, अजय गुप्ता, प्रभात कुशवाहा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer