वाहन एसोसिएशन और वाहन श्रमिक संघ द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

0 1,656
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : हिंदुस्तान में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है अमृत महोत्सव के दौरान सीधी शहर में लोग अपने देश की आन बान और शान तिरंगा को लेकर काफी भावुक है और देश के पुरखों के द्वारा तिरंगे के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद कर रहे हैं 14 अगस्त को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की 1 दिन पूर्व शहर में वाहन एसोसिएशन और वाहन श्रमिक संघ द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बस एसोसिएशन के कार्यकर्ता पदाधिकारी वाहन श्रमिक संघ के कार्यकर्ता पदाधिकारी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह जी चौहान बबलू सिंह जी बक्षराज सिंह जी परिहार कल्लू सिंह जी परिहार सुरेश पांडे जी ने तिरंगा यात्रा का संचालन किया तिरंगा यात्रा की शुरुआत सीधी शहर के नए बस स्टैंड से हुई जो एसजीएस कॉलेज कलेक्ट्रेट चौराहा अस्पताल चौराहा गांधी चौराहा पुराना बस स्टैंड लालता चौराहा पटेल पुल पुराना सीधी बाईपास होते हुए जमोरी तोरण द्वार पर आकर समाप्त हुई रैली के दौरान मोटरसाइकिल पर सैकड़ों युवा तिरंगा को शान से लहराते दिख रहे थे वही वाहन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने वाहनों को तिरंगे झंडे और गुब्बारों से खूबसूरत ढंग से सजाया था। तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात पुलिस और जिला पुलिस बल ने भी अपनी सहभागिता की और तिरंगे का सम्मान बढ़ाया तिरंगा यात्रा में वाहन एसोसिएशन और बहन कर्मचारी संघ के यात्रा में ऑटो संघ भी शामिल हो गया और उन्होंने भी अपनी सहभागिता निभाई तिरंगा यात्रा की खूबसूरती देखते ही बनती थी युवा जहां भारत माता जय के नारे लगा रहे थे वही यात्रा को देखकर लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद बस एसोसिएशन और बहन श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा और अमृत महोत्सव पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है।

News TOP Footer