एनएसयूआई ने संजय गांधी शासकीय महाविद्यालय सीधी में आंदोलन प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने संजय गांधी शासकीय महाविद्यालय सीधी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन प्रदर्शन किया और कालेज परिसर में अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की आंदोलन प्रदर्शन के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के सौरभ सिंह चौहान ने अपने साथियों के साथ संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी के प्राचार्य को अपनी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने के पूर्व राष्ट्रीय छात्र संगठन के सौरभ सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी सौपे गए ज्ञापन में स्नातक कक्षाओं में 30% स्नातकोत्तर कक्षाओं में 20% अतिरिक्त सीटें बढ़ाए जाने की मांग की ज्ञापन में आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई कालेज मैदान को अतिक्रमण मुक्त कर के छात्रों के खेल के लिए उपलब्ध करवाए जाने की मांग भी की गई सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए ज्ञापन में छात्र-छात्राओं की सुविधा दत्त महाविद्यालय परिसर में पुलिस चौकी की स्थापना की भी मांग की गई है इसी तरह अन्य मांगे भी शामिल है ज्ञापन सौंपने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने संजय गांधी कॉलेज के प्राचार्य से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की मांगों के संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सीटें बढ़ाए जाने की मांग हम पूरी करेंगे इसके साथ ही उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सभी सवालों के जवाब दिए।

News TOP Footer