कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने आदेश जारी कर पार्षदों के प्रथम सम्मिलन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए

0 131
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने आदेश जारी कर नगर पालिका सीधी, नगर परिषद चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मिलन हेतु कार्यक्रम नियत करते हुए सम्मिलन की अध्यक्षता हेतु अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेशानुसार नगर परिषद रामपुर नैकिन के लिए एस.पी. मिश्रा उपखण्ड अधिकारी चुरहट को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा दिनांक 10.08.2022 को प्रातः 11 बजे से नगर परिषद रामपुर नैकिन के सभागार कक्ष में सम्मिलन किया जायेगा। इसी प्रकार नगर परिषद मझौली के लिए सुरेश अग्रवाल उपखण्ड अधिकारी मझौली को पीठासीन अधिकारी तथा दिनांक10.08.2022 को प्रातः 11 बजे से नगर परिषद मझौली के सभागार कक्ष में सम्मिलन किया जायेगा। नगर पालिका परिषद सीधी के लिए कलेक्टर सीधी को पीठासीन अधिकारी तथा 12.08.2022 को प्रातः 11 बजे से नगर पालिका परिषद सीधी के सभागार कक्ष में सम्मिलन किया जायेगा। नगर परिषद चुरहट के लिए एस.पी. मिश्रा उपखण्ड अधिकारी चुरहट को पीठासीन अधिकारी तथा दिनांक 12.08.2022 को प्रातः 11 बजे से नगर परिषद चुरहट के सभागार कक्ष सम्मिलन की कार्यवाही की जायेगी। उक्त नामांकित अधिकारी निर्धारित दिनांक समय एवं स्थल पर अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन की सूचना/कार्यवाही म.प्र. नगर पालिका अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का निर्वाचन नियम 2019 एवं म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानित नियमों के अन्तर्गत विधि पूर्वक सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगें।

News TOP Footer