केसरवानी महिला समाज ने मनाया हरयाली तीज का त्योहार मनोरंजक कार्यक्रम के साथ किया वृक्षारोपण

0 196
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सावन का महीना हो और हरियाली का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि सावन और हरियाली एक दूसरे के पूरक हैं सावन माह के आते ही हर तरफ हरियाली छा जाती है पेड़ पौधे पशु पक्षी मनुष्य सभी उमंग और उत्साह से भर जाते हैं 30 जुलाई को सीधी शहर के एसआईटी कॉलेज परिसर में केसरवानी महिला समाज द्वारा केसरवानी वैश्य सभा के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता और सीधी जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के संयोजन में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केशरवानी समाज केसरवानी वैश्य सभा कि 200 से भी ज्यादा महिलाएं शामिल हुई हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने कुर्सी दौड़ गीत संगीत नृत्य के साथ मनोरंजन के कई कार्यक्रम संपन्न किए केसरवानी महिला समाज द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम का कवरेज किया इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने महिलाओं की कुर्सी दौड़ के साथ उनकी सात सज्जा वेशभूषा नृत्य संगीत का भी कवरेज किया। हरियाली तीज के मौके पर केशरवानी महिला समाज द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें केसरवानी वैश्य सभा के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केसरवानी समाज की की महिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता श्रीमती मीना गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि यह त्योहार पारंपरिक रूप से मनाया जाता है इस त्यौहार में हर तरफ हरियाली प्रकृति में जीवन और हरियाली आ जाती है जिसका हम सब मिलकर जश्न मना रहे हैं। हरियाली तीज कार्यक्रम में केशरवानी वैश्य सभा की पदाधिकारी पूनम सोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा यह त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आता है कार्यक्रम में केसरवानी वैश्य सभा के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता और दिनेश गुप्ता ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी।

News TOP Footer