थानहवा टोला के सत्यम गुप्ता के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग का सौपा गया ज्ञापन

0 354
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के थानहवा टोला में विगत पखवाड़े सत्यम गुप्ता पिता भगवान दास गुप्ता की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश के बाद परिजनों ने जिले के पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भगवान दास की संदिग्ध हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक सत्यम गुप्ता पिता भगवान दास की गुप्ता के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो सके हैं जिसको लेकर 29 जुलाई को हिंदू जागरण मंच वैश्य संगठन एवं केशरवानी समाज के पदाधिकारी मृतक सत्यम गुप्ता के परिजनों सहित आज जिले के उप पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजू लता पटले से मिलकर उन्हें उक्त संदिग्ध हत्या का खुलासा करते दोषी अपराधियों को गिरफ्तार करके तत्काल जेल भेजने की मांग का ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि यदि हत्यारों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा !

News TOP Footer