अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा अवैध शराब बेचने वाले 3 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली अशोक गौतम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवम अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी रविशंकर उर्फ गोलू साकेत पिता भोला साकेत ,आकाश साकेत पिता पुसई साकेत , निर्मला साकेत पति रिंकू साकेत को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ गांजा 2 किलो कीमती 20 हजार रुपए एवम अवैध शराब 75 लीटर कीमती 15 हजार जप्त करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। बताया गया की 27 जुलाई को मादक पदार्थ गांजा तथा अवैध शराब के विक्रय के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उपनिरीक्षक राकेश राजपूत के नेतृत्व में टीम का गठन कर रवाना किया गया। टीम ने अविलंब मुखबिर के बताए स्थान मडरिया साकेत बस्ती रिंकू साकेत के घर पहुंच कर देखा तो रविशंकर उर्फ गोलू साकेत पिता भोला साकेत ,आकाश साकेत पिता पुसई साकेत , निर्मला साकेत पति रिंकू साकेत , एवम रिंकू साकेत गांजा की पुड़िया बना रहे थे जिसमे आरोपी रिंकू साकेत पुलिस को आता देखकर फरार हो गया शेष आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 20 हजार एवम 75 लीटर अवैध शराब कीमती 15 हजार जप्त कर आरोपियों को थाना लाया गया । आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 8/20 (ख), एवम आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट प्राप्त होने के उपरांत सभी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
