कक्षा 9वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स संचालन हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

0 179
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के समय कक्षा 9वीं के छात्रों के शैक्षणिक स्तर का आंकलन ब्रिज कोर्स मोड्यूल के आधार पर किया जा रहा है। इस संबंध में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स के संचालन हेतु जिले के समस्त शिक्षकों को एक दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण दिया गया है। इस वर्ष अंग्रेजी, गणित एवं हिन्दी विषय के माड्यूल के प्रभावी उपयोग हेतु राज्य स्तर से प्रशिक्षित जिले के मुख्य स्त्रोत विशेषज्ञों के द्वारा शासकीय विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले संबंधित शिक्षकों को विषयवार 24 जुलाई को एक दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में प्रदान किया गया। ब्रिजकोर्स प्रशिक्षण में सभी विद्यार्थियों का बेस लाईन टेस्ट लेकर उसकी वास्तविक जानकारी विमर्श पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 31 अगस्त तक कक्षा 9वीं के लिए ब्रिज कोर्स से संबंधित विषयों के दो-दो पीरीयड लेने हेतु निर्देशित किया। बेसलाईन टेस्ट के आंकलन कर छात्रों को दो ग्रुप 3 से 5 एवं 6 से 8 में पृथक कर उनकी दक्षता का आंकलन कर उन्हें कक्षा 9वीं के अनुरूप अध्यापन कराकर दक्ष किया जायेगा। इसके पश्चात उन विद्यार्थियों का मिडलाईन टेस्ट लिया जाकर प्राचार्य विषयवार समीक्षा करेंगें। त्रैमासिक परीक्षा के आधार पर इन बच्चों का एण्डलाईन टेस्ट होगा जिसका परीक्षा परिणाम 15 सितम्बर तक विमर्श पोर्टल पर प्रविष्ट किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 165 हिन्दी, 145 अंग्रेजी एवं 158 गणित के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। गणित विषय में विष्णु कुमार पाण्डेय, अमित मिश्रा एवं राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अंग्रेजी विषय में डा. लक्ष्मी सितानी, अनिल कुमार मिश्रा, नेहा सिंह, शंकर सिंह केरमा, माडल स्कूल करकेली, हिन्दी विषय का प्रशिक्षण डा. मनीषा शुक्ला, डा. विनोद सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शंभु नाथ त्रिपाठी, अशोक तिवारी एडीपीसी और डा. सुजीत कुमार मिश्रा एपीसी उपस्थित रहे।

News TOP Footer