केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : 22 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने और गांधी परिवार को बदनाम करने की नीयत से षड्यंत्र रचने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा सीधी शहर के वीथिका भवन में धरना प्रदर्शन आयोजित कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर सीधी के माध्यम से देकर अपना विरोध दर्ज कराया गया ज्ञापन के पूर्व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने केंद्र की भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को समाप्त करने एवं कलंकित करने का कार्य रही है वर्तमान समय में देश के अंदर तानाशाही का माहौल नजर आता है लेकिन देश की जनता आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी धरना कार्यक्रम मैं अपना उद्बोधन देते हुए प्रदेश महामंत्री लालचंद्र गुप्ता ने कहा कि आज जिस तरीके से तानाशाही रवैया के साथ भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है यदि यही काम कांग्रेस ने अपनी सरकारों में किया होता तो आज भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठनों का उदय ही नहीं होता आप उस परिवार और उस महिला के ऊपर आरोप लगा रहे हैं जिस परिवार ने इस देश के लिए बलिदान दिया है देश की जनता और कांग्रेस का कार्यकर्ता यह बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि आपका यही तानाशाही रवैया रहा तो कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगा और जेल जाने के लिए तैयार है कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष दया शंकर पांडे ने किया।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार सीबीआई, ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल पूरे देश में विपक्ष की आवाज को दबाने और जिन राज्यों में दूसरे दल की सरकार है उन्हें गिराने में उपयोग कर रही है जो लोकतंत्र के लिए बहुत घातक और कलंकित करने वाला है गांधी परिवार को और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नियत से कोर्ट द्वारा बंद कर दिए गए नेशनल हेराल्ड केस पुनः खोलकर ईडी के माध्यम से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाना और उन्हें परेशान करना यह एक सोची समझी साजिश के तहत केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार कर रही है लेकिन मोदी जी और अमित शाह यह समझ ले कि देश की जनता आपका यह कुचक्र देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जनता जरूर देगी। कांग्रेस पार्टी, उसका राष्ट्रीय नेतृत्व और कांग्रेस का कार्यकर्ता आपकी इन गीदड़ भभकीयो से डरने वाला नहीं है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार सौरव मिश्रा को सौंपा तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन देने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की वजह की जानकारी साथी एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा महंगाई पर पूछे गए सवालों का जवाब देते उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने महंगाई को कम करने के लिए कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।
