नगरपालिका चुनावों में विजय हुए प्रत्याशियों ने 21 जुलाई को सीधी शहर के अपने वार्डों में निकला विजय जुलूस

सीधी धर्मेंद : 20 जुलाई को संपन्न कराई गई नगरपालिका चुनावों की मतगणना विजय हुए प्रत्याशियों ने 21 जुलाई को सीधी शहर के अपने वार्डों में विजय जुलूस निकाला और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया वार्ड नंबर 17 से विजय उम्मीदवार सोनम सोनी की जीत का विजय जुलूस निकाला गया विजय जुलूस में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में बाढ़ के लोग मौजूद थे सभी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से जीत के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इसी तरह से वार्ड नंबर 11 से विजय कांग्रेस प्रत्याशी शिवांगी सिंह अपने वार्ड के मतदाताओं का जीत के बाद आशीर्वाद लिया और कलेक्ट्रेट तिराहे में पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
