मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

0 144
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 की मतगणना नगर पालिका परिषद सीधी तथा नगर परिषद चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में दिनांक 20.07.2022 को प्रातः 09 बजे से होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान द्वारा आदेश जारी कर मतगणना का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था स्थिति बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार नगर पालिका परिषद सीधी के लिए दीपेन्द्र तिवारी नायब तहसीलदार तहसील गोपद बनास, नगर परिषद चुरहट के लिए माइकेल तिर्की तहसीलदार तहसील सिहावल, नगर परिषद रामपुर नैकिन के लिए आर.के. सिन्हा अनुविभागीय अधिकारी कुसमी एवं नगर परिषद मझौली के लिए एल.पी. पटेल तहसीलदार तहसील कुसमी की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि सौंपे गये नगरीय निकाय के मतगणना स्थल पर दिनांक 20.07.2022 को प्रातः 8.30 बजे उपस्थित होगें तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

News TOP Footer