वार्ड क्रमांक 17 कुबरी के सारणीकरण सम्पन्न श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए

0 140
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 जुलाई को कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर मुजीबुर्रहमान खान के निर्देशन में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला सीधी के वार्ड क्रमांक 17 कुबरी के जिला पंचायत सदस्य पद का सारणीकरण का कार्य दिनांक 17.07.2022 को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में किया गया। सारणीकरण उपरांत श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू को को विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक आर एस कनेरिया, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी के पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी सिहावल नीलाम्बर मिश्रा तथा वार्ड क्रमांक 17 के अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद वार्ड नंबर 17 कुबरी से विजय प्रत्याशी श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू ने 10 टीम इंडिया न्यूज़ के पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए इस दौरान उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनको उनके प्रतिद्वंद्वियों ने कम आंकने की भूल की अध्यक्ष पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो उनके बुजुर्ग वरिष्ठ आदेश देंगे उसका वो पालन करेंगे।

News TOP Footer