चुनाव आयोग द्वारा वार्ड क्रमांक 15 अमिलिया के प्रमाण पत्र वितरण को लेकर जल्द आ सकता है फैसला

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के तहत संपन्न कराए जा चुके चुनाव की मतगणना के बाद वार्ड क्रमांक 15 अमिलिया और वार्ड क्रमांक 17 कुबरी में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 17 कुबरी के उम्मीदवार और वार्ड क्रमांक 15 अमिलिया के पराजित 9 प्रत्याशियों ने हाईकोर्ट की शरण ली जिसके बाद हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं की याचिका चुनाव आयोग में लंबित है उसका निर्णय आने के बाद ही संबंधित वार्ड के विजेता को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया जाए हाईकोर्ट के इस आदेश को याचिकाकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया गया जिसको लेकर लोगों ने अपने तरह से उसकी व्याख्या की इस संबंध में मीडिया को वार्ड क्रमांक 15 अमिलिया के विजय उम्मीदवार मंजू रामजी सिंह के वकील पुष्पराज सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश है कि इस संबंध में जो याचिका चुनाव आयोग के पास लंबित है उसका निराकरण करके उन्हें सूचित किया जाए इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को हाई कोर्ट के द्वारा दिए गए ऑर्डर की बारीकी से जानकारी दी और कहा कि आयोग द्वारा वार्ड क्रमांक 15 अमिलिया के प्रमाण पत्र वितरण को लेकर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।
