नगर पालिका वार्ड क्र. 12 का मतदान केंद्र बदल कर अनु. जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 01 हुआ

सीधी धर्मेंद : अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. पाण्डेय ने बताया है कि नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्र. 12 के मतदान केंद्र क्रमांक 31- कार्यालय वन स्टाप सेन्टर सखी महिला बाल विकास सीधी के स्थान पर मतदान केंद्र 31- अनु. जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 01 का भवन (हरिजन थाना के पास) सीधी परिवर्तन के लिए म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमति प्रदाय की गई है। उन्होंने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका परिषद सीधी को निर्देशित किया है कि संबंधित वार्ड/निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्येक अभ्यर्थी की लिखित में यथासमय शीघ्र सूचना दी जाये। संबंधित क्षेत्र वार्ड/निर्वाचन क्षेत्र में सर्वसाधारण की जानकारी के लिए मुनादी करायी जाये। इसके साथ ही संबंधित वार्ड के सूचना फलक पर इस संबंध में सूचना प्रकाशित चस्पा की जाये। भवन संशोधन की जानकारी (समस्त) राजनैतिक दलों को भी भेजी जाये।
