पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने राकू भाई के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया

सीधी धर्मेंद : 7 जुलाई को मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 सिंधी कॉलोनी धर्मशाला में राकू भाई के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया सभा को संबोधित करने के पूर्व अजय सिंह राहुल का सिंधी समाज के लोगों ने स्वागत किया इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव लड़ रहे वार्ड नंबर 5 से दुली चंद गुप्ता ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राकू भाई को अपना समर्थन दे दिया सभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सिंधी समाज के साथ खड़ी रही है और कांग्रेस पार्टी ने सिंधी समाज को कांग्रेस अध्यक्ष भी बनाया है उन्होंने कहा कि आप अपने उम्मीदवार को जीता कर भेजिए कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करिए इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
