कांग्रेस पार्टी ने सीधी नगर पालिका छेत्र के विकास के लिए चुनावी संकल्प पत्र जारी किया

सीधी धर्मेंद : 7 जुलाई को जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री कमलेश्वर दिवेदी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ने सीधी नगर पालिका छेत्र के विकास के लिए चुनावी संकल्प पत्र जारी किया चुनावी संकल्प पत्र कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया और सोमेश्वर सिंह द्वारा तैयार किया गया है इसमें सीधी नगर के विकास का मास्टर प्लान बताते हुए उस पर अमल करने का संकल्प लिया गया है इस मौके पर राजेंद्र सिंह भदोरिया ने पत्रकारों को संकल्प पत्र में लिए गए बिंदुओं की जानकारी दी कार्यक्रम में संकल्प पत्र का अनावरण करने के बाद उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि इस संकल्प पत्र में जो भी बातें जो भी वादे किए गए हैं पार्टी उन पर अमल करने के लिए वचनबद्ध है आगे उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे अभी इसमें छूट गए हैं उन्हें सबके सुझाव के आधार पर शामिल किया जाएगा और सब के सहयोग से सीधी शहर को सुंदर और विकसित शहर बनाया जाएगा।
