जोनल अधिकारियों एवं मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण कलेक्टर श्री खान ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

0 95
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के लिए सीधी जिले के सभी नगरीय निकायों में द्वितीय चरण में 13 जुलाई 2022 को मतदान किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान के निर्देशन में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए जोनल अधिकारियों तथा मतदान दलों को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीधी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जोनल अधिकारियों तथा मतदान दलों को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दल के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के विषय में बताया गया। नगरीय निकायों के मतदान ईव्हीएम के माध्यम से कराया जाएगा। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम के संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा मॉक पोल की प्रक्रिया के विषय में बताया गया। प्रशिक्षण में जोनल अधिकारियों तथा मतदान दलों को हैंड ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान तथा अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण अवलोकन किया गया। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों को अच्छी तरह से समझ लें। विशेषकर ईव्हीएम संचालन के विषय में समस्त जानकारियां समझे तथा उसका हैंड्स ऑन प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से प्राप्त करें तथा त्रुटि रहित एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न करायें। इसके पश्चात जोनल अधिकारियों के साथ बैठक में कलेक्टर श्री खान ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता के विषय में जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जोनल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा , डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer