थाना बहरी अंतर्गत ग्राम रोजाहां चमन में जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट

0 138
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 25 जून को सीधी जिले के सिहावल विकासखंड थाना बहरी अंतर्गत ग्राम रोजाहां चमन में गांव के ही एक विश्वकर्मा परिवार में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों ही पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए कुछ लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया लेकिन आरोप-प्रत्यारोप के चलते कुछ लोग ज्यादा चोट की बात कहकर अस्पताल में भर्ती हो गए वहीं एक पक्ष अस्पताल में दवा कराने के बाद वापस घर चला गया और अपनी रिपोर्ट बैरी थाने में दर्ज करा दी जिला अस्पताल में भर्ती लोगों से जन मीडिया ने मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया और कहा कि वह हमारी जमीन में कब्जा किए हैं। वहीं इस घटना के संबंध में मीडिया ने जब दूसरे पक्ष से जानकारी चाही तो उसने अपने शरीर पर लगे जख्मों को दिखाते हुए कहा कि उन लोगों ने जबरदस्ती की बात किया है जबकि मामला अदालत में है और उसका इंतजार किए वह लोग जबरिया जमीन पर कब्जा करना चाहते थे इसलिए उन लोगों ने ही आकर हमसे मारपीट की है फिलहाल पुलिस ने इस मामले में बारिश आने में दोनों ही पक्षों की शिकायतें दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है

News TOP Footer