प्रथम चरण अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच तथा पंच पदों की हुई मतगणना

सीधी धर्मेंद : 28 जून को त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण अंतर्गत विकासखंड सिहावल एवं कुसमी के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच तथा पंच पदों के लिए मतगणना का कार्य क्रमशः शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल तथा कुसमी में किया गया। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव तथा निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक आर एस कनेरिया द्वारा मतगणना कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। संबंधित मतदान केंद्रों में सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी सिहावल नीलाम्बर मिश्रा तथा आर के सिन्हा के निर्देशन में मतगणना का कार्य जारी है। मतदान केंद्रों की संख्या अधिक होने के कारण सिहावल में दो पालियों में मतगणना का कार्य किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव 2022 के लिए प्रथम चरण अंतर्गत दिनांक 25.06.2022 को विकासखण्ड सिहावल की 347 तथा कुसमी के 103 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न हुआ था। प्रथम चरण के चुनाव के बाद पंच, सरपंच तथा जनपद सदस्य पद के लिए मतगणना का सारणीकरण करके 14 जुलाई को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तर पर सारणीकरण 14 जुलाई को किया जाएगा एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी। 28 जून को पंचायती चुनाव के तहत सिहावल में हो रही मतगणना के दौरान भारी अफरातफरी देखने को मिली हालांकि जिला प्रशासन ने व्यवस्था पर्याप्त की थी लेकिन संख्या बल इतना ज्यादा हो गया की व्यवस्था में कई जगह अव्यवस्था दिखाई पड़ने लगी मतगणना कक्ष में जगह कम होने और पोलिंग एजेंट ज्यादा होने की वजह से भीषण गर्मी और उमस पैदा हो गई इतना ही नहीं पीने के पानी की भी किल्लत हो रही थी मतगणना के दौरान उस समय अफरा.तफरी मच गई जब जिला पंचायत के सदस्य पद हेतु वार्ड नंबर 14 की गणना के दौरान उक्त वार्ड के बैलेट पेपर की गणना करते समय जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 17 का बैलेट पेपर निकल आया जिसको लेकर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया और वे मतगणना कक्ष से बाहर निकलकर मीडिया से चुनाव में धांधली का आरोप लगाने लगे और उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से की है लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है उम्मीदवारों ने तो चुनाव निरस्त करने तक की मांग कर डाली इस संबंध में मीडिया ने जब रिटर्निंग ऑफिसर नीलांबर मिश्रा से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा वहीं कुछ अन्य अधिकारियों ने मौखिक तौर पर बताया कि जिस मतदान पेटी से यह मात्र निकला है उसकी गणना रोक दी जाएगी और गणना आगे जारी रहेगी इसका निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे। सिटी हलचल लिखे जाने तक सिहावल में मतगणना काफी धीमी गति से चल रही थी जिससे अन्य वार्डों के उम्मीदवार और उनके पोलिंग एजेंट परेशान हो रहे थे वार्ड नंबर 17 की मतगणना का काम देर शाम 7रू00 बजे तक भी नहीं शुरू हो पाया था वही कई निर्दलीय प्रत्याशी जो अपनी मतों की गणना के लिए सुबह से आकर बैठ गए थे उनकी गणना शाम तक नहीं शुरू हुई और उन्हें भोजन पानी के भी लाले पड़ गए इस दौरान मतगणना जारी थी पूरे मतों की गणना 29 जुलाई को पूरी हो पाएगी तब तक उम्मीदवारों और पोलिंग एजेंटों को जिला प्रशासन द्वारा जो भी व्यवस्था की गई है उसी के अंतर्गत अपने परिणाम की जानकारी प्राप्त करनी होगी परिणामों की घोषणा बाद में की जानी है।
