कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विश्व योग दिवस 21जून के  पहले दिन 20 जून को योग प्रतियोगिता का आयोजन ,

0 165
Main Ad1

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विश्व योग दिवस 21जून के  पहले दिन 20 जून को अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय की 12 टीम तथा व्यक्तिगत एकल प्रतियोगिता में २० योग विद्यार्थी भाग लेंगे ।डीएसबी परिसर के योग विभागाध्यक्ष डॉक्टर सीमा चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा योग की महत्ता को देखते हुए इस वर्ष 1जून से विभिन्न कार्यक्रम कररहे है जिसमें २१छात्र छात्राओं द्वारा योग एवं स्वास्थ , नशा मुक्ति एवं युवा उत्थान  विजय पर व्याख्यान एवं योग अभ्यास कराया गया ।इन विद्यार्थियों द्वारा सिडकुल अंतर्गत काशीपुर रुद्रपुर रामनगर किच्छा बिलासपुर हल्द्वानी में योग कराया  । विभिन्न टीमें की तथा एकल प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद भवन द हर्मिटेज में २० जून को  प्रात 10बजे से प्रारंभ होगी जिसका उद्घाटन कुलपति करेंगे ।विश्व योग दिवस के  अवसर पर 21 जून को डीएसबी परिसर  न्यू आर्ट्स मे प्रात 8बजे योग विद्यार्थी ,फिजिकल एजुकेशन   विद्याथी  ,खिलाड़ी  एनएसएस  स्वयं सेवक ,विद्यार्थी शिक्षक योग करेंगे।कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में डॉक्टर नागेंद्र शर्मा,डॉक्टर सीमा चौहान ,प्रो संजय घिल्डियाल ,प्रो ललित तिवारी तथा योग विद्यार्थी अंतिम रूप दे रहे है।

Main Ad1
News TOP Footer