पुलिस अधीक्षक ने कुसमी अनुभाग के थाना मझौली चौकी पथरौला एवं मड़वास क्षेत्र के पोलिंग बूथ एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

0 98
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आगामी त्रिस्तरीय नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव आम निर्वाचन 2022 को निर्विध्न एवं शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कुसमी अनुभाग के थाना मझौली चौकी पथरौला एवं मड़वास के विभिन्न पोलिंग बूथ एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर उक्त थाने एवं चौकी के स्टॉप को चुनाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये कि आम निर्वाचन के दौरान क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर को सुचारू रखे और अपने क्षेत्र में होने वाली चुनावी गतिबिधियो पर सतत नजर बना कर रखे, चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद शांति व्यवस्था को बनाये रखना, वोटिंग के दौरान शांति व्यवस्था को बनाये रखना की वोटर अपना वोट शांतिपूर्वक तरीके से डाल सके, आम जनता में सुरक्षा तथा विश्वास का माहौल बनाना लगातार गस्त करते रहना मतदाताओ को निर्भय हो कर वोट देने में सक्षम बनाना, अपने को इस प्रकार तैयार रखे की अगर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा की कोई कार्यवाही की जाती है तो मुस्तैदी से जवाब दे सके, उम्मीदवारो की सुरक्षा पर ध्यान देना, पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था करना ताकि असमाजिक तत्वों द्वारा कोई गड़बड़ी न की जा सके साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की विक्री और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना एवं मतदाताओ को किसी प्रकार के प्रलोभन की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करना ताकि आम निर्वाचन निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण संपन्न हो सके।

News TOP Footer