कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे अजीत पाल सिंह चौहान ने थमा बीजेपी का दामन कांग्रेस से किया किनारा

0 172
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 13 जून को कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे अजीत पाल सिंह चौहान डैनिहा ने महेंद्र सिंह ,शेर बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह के साथ जिला बीजेपी कार्यालय पहुंचकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली भाजपा जिला कार्यालय सदस्यता लेने पहुंचे अजीत पाल सिंह को जिला भाजपा अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने भाजपा का प्रतीक चिन्ह और माला पहनाकर उनको बीजेपी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह बीजेपी नेता प्रमोद द्विवेदी सुरेश प्रताप सिंह चौहान विनय सिंह चौहान सहित अनेक बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता देने के बाद बीजेपी के अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि लोग आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं। वहीं बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अजीत पाल सिंह चौहान मधुबन कोठी ने कहा कि उनका कांग्रेसी से 55 वर्षों का पुराना नाता रहा है उनके बाबा पिताजी ने हमेशा कांग्रेस पार्टी में अपना समय व्यतीत किया है लेकिन आज कांग्रेसमें जनाधार नहीं रह गया है आगे अजीत पाल सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर गरीबों की सेवा करने के लिए बीजेपी में शामिल होने आया हू। कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे अजीत पाल सिंह चौहान के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाने पर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने अजीत पाल सिंह को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि मुझे दुख है जिनका कांग्रेस पार्टी से इतना पुराना नाता रहा है वह ऐसी पार्टी के साथ चले गए जो गरीबों पीड़ितों का शोषण करती है आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार कभी कम नहीं हो सकता आज भी कांग्रेस लोगों के दिलों में राज करती है।

News TOP Footer