नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने दिया कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश

0 188
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य, संभागीय प्रभारी प्रताप भानु शर्मा एवं जिला प्रभारी बृजभूषण प्रसाद शुक्ला की विशेष उपस्थिति और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की अति महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और राष्ट्रगान का गायन के बाद बैठक की शुरुआत हुई तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पधारे सभी अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि यह जिला कांग्रेस का पुराना गढ़ रहा है हम सब कुछ कमियों की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी की परिषद और निकाय बनी है लेकिन होने जा रहे चुनावों में आप सब अपनी पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ अजय सिंह राहुल भैया के मार्गदर्शन में और कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों को साथ लेकर चुनाव लड़े। भाजपा सरकार से प्रताड़ित आज का जनमानस आज कांग्रेस के साथ खड़ा है और निकायों में कांग्रेस की सरकार अवश्य बनेगी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा होने जा रहे नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के चुनावों में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठित होकर एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सारे मनभेद और मतभेद को बुलाकर काम करें और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करें जिससे सभी परिषदों एवं निकायों में कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष बन सके यह साधारण चुनाव नहीं है ।आज प्रदेश के अंदर अराजकता भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, महिला उत्पीड़न में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है बिजली पानी के संकट से जनता जूझ रही है, प्रदेश की जनता इस भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है वह परिवर्तन चाहती है हार के भय से भाजपा की सरकार तो यह पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश की वजह से उन्हें चुनाव कराना पड़ रहा है भाजपा अच्छी तरह से वाकिफ है कि प्रदेश में उनकी स्थिति बहुत गंभीर है जनता ने उन्हें नकार दिया है बस आवश्यकता इस बात की है कि हम जनमानस के सुख दुख में सहभागी बने उनकी समस्याओं के लिए गांव से लेकर शहर तक सड़कों पर संघर्ष करें यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर चुनाव में सहभागिता करते हैं तो कांग्रेस को जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होने जा रहे नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में सीधी जिले की कांग्रेस पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ने जा रही है हम सब पारदर्शी प्रक्रिया और सर्वे के आधार पर पार्टी के प्रति निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता को अपने नेताओं की सहमति और प्रभारियों से चर्चा उपरांत जिताऊ कार्यकर्ता को टिकट देगे, जिले की कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दया शंकर पांडे और आभार युवा नेता ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री ने व्यक्त किया बैठक में जिले के समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद संभागीय प्रभारी प्रताप भानु शर्मा ने मिडिया को बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी साथ ही एन टीवी इंडिया के पूछे गए सवालों के जबाब दिए।—-

News TOP Footer