हर घर में हमारा हितग्राही, बूथ विजय संकल्प दिवस हर बूथ में मनाएगी भाजपा कहा डॉ राजेश मिश्रा ने

0 120
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनकल्याणकारी एवं योजनाओं का लाभ देश के हर नागरिक ने कोविड-19 टीकाकरण के रूप में प्राप्त किया है। हर घर में हमारा हितग्राही है, इसलिए चाहे वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो या नगरी निकाय चुनाव जीतेगी तो, भाजपा ही। हमारी नगरी निकाय की एवं चुनाव की संचालन समितियां हैं। उस पर विश्वास रखें। पंच परमेश्वर होता है, इसलिए उसका निर्णय होने के पश्चात, हर पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी को शिरोधार्य होना चाहिए। कामकाजी बैठक में कई विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने मंडल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित एवं मंडल प्रभारी जिला महामंत्री विवेक कोल, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राकेश मौर्य, आगा मंसूर खान की विशेष उपस्थिति में सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि आगामी 10 जून को चुनावों के पूर्व बूथ विजय संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के लिए हमारा भूत विजय हो, इस संकल्प के साथ झंडे, बैनर,टोपी, गाजे-बाजे के साथ हर बूथ में मनाया जाना चाहिए। सभी 47 बूथों में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता निकले। इसके लिए समिति बनाकर योजना करें। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर बूथ हर घर योगमय हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद देना चाहिए। हमारे संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को 23 जून को हर बूथ पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाना चाहिए। 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जो विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण है, को हर बूथ पर संपन्न कराना है। आगामी चुनावों के संदर्भ में डॉ मिश्रा ने कहा कि हमें चुनाव संचालन समिति एवं प्रत्यासी निर्धारण समिति पर विश्वास करना चाहिए। उनका जो भी निर्णय होगा वह पार्टी एवं देश कल्याण के साथ-साथ हमारे हित में भी होगा। उनका समग्र का चिंतन होगा क्योंकि पंच परमेश्वर होता है। मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री विवेक कोल ने मंडल का व्रत सभी सभी प्रकार से प्राप्त किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी एवं विकसित और समर्थ समर्थ मध्य प्रदेश बनाने के लिए प्रदेश कार्य समिति द्वारा पारित प्रस्ताव को मंडल कार्यसमिति ने ओम की ध्वनि से दोनों हाथ ऊपर उठाकर एक स्वर में समर्थन व्यक्त करते हुए पारित किया।

News TOP Footer