जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं थाने की नब्ज टटोलने अचानक देर रात्रि थाना बहरी पहुचे पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव

सीधी धर्मेंद : पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, थानों की व्यवस्था की सही जानकारी लेने, एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव देर रात्रि थाने की नब्ज टटोलने बिना पूर्व सूचना के पुलिस थाना बहरी पहुच कर औचक निरीक्षण किये।थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विधिवत निरीक्षण किया गया थाने के हवालात को चेक किया गया जो खाली मिला एवं किसी को अनावश्यक ना बैठाने हेतु निर्देशित किये, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने के रिकार्डों का निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाए गए साथ ही गस्त में लगे अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी ली गई एवं मौके पर जाकर चेक किया गया जो सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी में पाए गए जिन्हें प्रभावी गश्त हेतु निर्देशित किया गया तत्पश्चात थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को पंचायत चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही आदर्श आचार संहिता पालन करवाने हेतु निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन को रोकने एवं अवैध नशे के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, थाने मे शारीरिक एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के डायरियों का अवलोकन किया गया एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही महिला संबंधी अपराधों में अति शीघ्र एवं संवेदनशीलता के साथ विवेचना पूर्ण कर चालानी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, समन्स वारंट की शत प्रतिशत तामिली एवं लंबित स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया उक्त कार्यवाही उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी एवं सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है आप सभी भी थानों का औचक निरीक्षण करे एवं औचक निरीक्षण उपरांत पालन प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रेषित करें।
