मोदी सरकार के 8 साल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम कहा सांसद श्रीमती रीती पाठक ने

सीधी धर्मेंद : मोदी सरकार के 8 साल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम” के अंतर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं अभियान के प्रभारी डा देवेन्द्र त्रिपाठी, सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे, सह दिलीप सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्र की विशेष उपस्थित मे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की बीते 8 वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के सबसे बड़े संकल्प की सिद्धि में जुटी हुई है। पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी। लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। चाहे वो प्रधानमंत्री आवास हो, उज्जवला योजना हो, स्वच्छता मिशन, स्वामित्व योजना, उजाला, आदि जैसे योजनाओं का लाभ सीधे आज जनता को मिल रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार कर रही है। कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत रहा। सबके सर्वांगीण विकास की परिकल्पना पर प्रतिबद्ध इस सरकार ने सामाजिक संवेदनाओं के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं । सशक्त, समरस, समृद्ध और साहसी भारत की तस्वीर आज हमारे सामने है और विश्व ने मोदी जी के नेतृत्व का लोहा माना है।
