जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल करने के लिए आई भारी भीड़ कई दिग्गजों ने भरे पर्चे


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में जिला पंचायत के निर्वाचन की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे चुनावी पारा गर्म होने लगा है 4 जून को जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल करने के लिए जिले भर के उम्मीदवारों की भारी भीड़ जिला कलेक्ट्रेट स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन फॉर्म जमा करने वाले कक्ष में उमड़ी 4 जून को पंडितों के द्वारा बताया गया था कि 4 जून को नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए अच्छा मुहूर्त है जिसके चलते उम्मीदवारों ने 4 जून को फॉर्म जमा करने में अपनी प्राथमिकता दिखाई 4 जून को कई दिग्गजों ने अपने पर्चे दाखिल किए जिनमें से जनपद पंचायत सिहावल के पूर्व अध्यक्ष श्री मान सिंह ने बाघ और वार्ड नंबर 15 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना नामांकन फॉर्म जमा किया इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथी फॉर्म जमा करने के बाद उन्होंने मीडिया को अपनी प्राथमिकताएं भी बताएं फॉर्म जमा करने वाले अन्य दिग्गजों में वार्ड क्रमांक 17 कुबरी से कांट्रेक्टर जीतेंद्र सिंह की बहू पूजा विकास सिंह ने भी अपना नामांकन फॉर्म जमा किया नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद पूजा विकास सिंह ने मीडिया को अपनी प्राथमिकताएं बताएं इसी तरह से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अन्य पर्चा दाखिल करने वालों में से श्रीमती ज्योतिमा मनोज सिंह ने वार्ड क्रमांक 14 मीडिया से अपना नामांकन दाखिल किया श्रीमती प्रतिमा सुख निदान पप्पू गहरवार ने वार्ड नंबर 17 से अपना पर्चा दाखिल किया जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 मई से अशोक पटेल ने जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना नामांकन फॉर्म किया वार्ड नंबर 4 से प्रदीप कुमार शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राज साहू की बहू पूजा साहू जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक 16 मऊहार से अपना नामांकन दाखिल किया इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 से मीरा विश्वकर्मा ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है
श्रीमती भानू पांडे ने भी जिला पंचायत बार्ड हनुमानगढ़ से पर्चा भरा है जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक 3 से हर्षिता राजकुमार सिंह भयंकर ने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया है इसी तरह वार्ड क्रमांक 15 से राजकुमार पटेल ने भी अपना नामांकन फॉर्म जमा किया है वार्ड क्रमांक 15 बागोर से ही श्रीमती सुभद्रा शिव बहादुर सिंह जी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया है इसके साथ ही अन्य कई वार्डो से भी कई उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताते हुए अपना नामांकन फॉर्म जमा किया है जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 17 से युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की धर्मपत्नी ने भी अपना नामांकन फॉर्म जमा किया है फॉर्म जमा करने के बाद उन्होंने मीडिया को अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। आज पर्चा दाखिल करने वालों में श्रीमती सरस्वती बहेलिया और पूजा कुशराम भी शामिल रही। 6 जून दिन सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल करने का आखरी दिन होगा उस दिन भी लोगों की भारी भीड़ पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंच सकती है।
