अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के जिला न्यायाधीश तथा सचिव कविता दीप खरे के कुशल नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर किशोर न्याय बोर्ड सीधी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभना मीना, जिला विधिक सहायता अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला, अधिवक्तागण यज्ञप्रताप सिंह, विभा पाण्डेय सहित आम नागरिक व किशोर बालक एवं बालिकाएं उपस्थित रहे। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने तम्बाकू एवं उसके उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान
