नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, युवा कांग्रेस के सहयोग से लड़ेंगे आगामी चुनाव कहा ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में जिला कांग्रेस सीधी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री ज्ञान सिंह जी का जिला युवा कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि कांग्रेस पार्टी में सदैव अपने कार्यकर्ता को महत्व दिया है। कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर देशहित में कार्य किया है और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बदौलत भारत के विकास में सहयोगी रही है आज उसी इतिहास को दोहराते हुए जिला सीधी में युवा प्रेमी, ओजस्वी, मृदुभाषी, युवा समाजसेवी एवं सर्वहारा वर्ग के हितैषी युवा नेता ज्ञान सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। हम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय अजय सिंह राहुल भैया जी , पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जी कोे धन्यवाद ज्ञापित करते है। जिन्होंने सीधी की जनता की आवाज को सुनते हुए एक प्रखर ओजस्वी नेता को हमारा मार्गदर्शक बनाया है। ज्ञान सिंह के नेतृत्व में आगामी सभी चुनावों में युवा कांग्रेस कदम से कदम मिलाकर इस राजनीतिक न्याय के सफर को तय करेगी और भाजपा के कुटिल शासन नीति से जनता को जागरूक करेगी। जो जनता एवं युवाओं के साथ भाजपा की सरकार धोखा कर रही है उसे भी जनता के समक्ष न्याय के लिए हम लेकर जाएंगे। महंगाई ने आज आम आदमी की कमर तोड़ दी है पढ़ा-लिखा नौजवान युवक आज अपने क्षेत्र से पलायन कर रहा है मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, मध्य प्रदेश पुलिस, तथा शिक्षक भर्ती घोटाले की वजह से न जाने कितने नवयुवक आत्महत्या कर रहे हैं और न जाने कितने युवकों का भविष्य बर्बाद हो चुका है। यह वही सारे मुद्दे हैं जिन्हें यूथ कांग्रेस ज्ञान सिंह जी के नेतृत्व में गली-गली और गांव-गांव में जनता के न्याय के लिए लड़ाई करेंगे। सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ और युवा जोश के साथ देश की तरक्की में भागीदारी सुनिश्चित करेगी। युवा इस देश का भविष्य है और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस युवाओं की पार्टी है युवाओं का नेतृत्व करती है और बिना युवा कांग्रेस के सहयोग के कोई भी कार्य करने में सहजता नहीं होगी चाहे वह स्थानीय चुनाव हो या जिला पंचायत के चुनाव हो या कोई भी चुनाव हो युवाओं का अहम योगदान होता है ऐसे में युवा कांग्रेस का जो सहयोग हमें प्राप्त होगा वह हमारे लिए ना केवल हमारे लिए बल्कि पार्टी के लिए देश-प्रदेश की जनता के लिए और देश-प्रदेश के लिए लाभदायक होगा। युवा कांग्रेस बहुत संघर्ष कर रही है मैं सभी पदाधिकारियों के सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और युवा कांग्रेस के सहयोग से चुनावी समर में हम उतरने जा रहे हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कॉंग्रेस कमेटी सीधी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह कुमुदिनी सिंह प्रदेश महासचि महिला काँग्रेस,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया, अजीत सिंह सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नवीन सिंह जी ,पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष रेखा सोनी जी, पुष्पा सिंह,रेखा सिंह पंकज सिंह आईटी सेल अध्यक्ष , बांकेलाल अवधिया पार्षद ,रजनीश श्रीवास्तव पार्षद,कमलेश सिंह डब्बू पूर्व प्रदेश सचिव ,करुणा सिंधु परौहा पूर्व प्रदेश सचिव ,युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ,विधानसभा अध्यक्ष नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह संचालन- नवीन सिंह , ज़िला महामंत्री- सुदीप द्विवेदी,राज बहादुर विश्वकर्मा,राहुल सिंह , राज कुमार सिंह ,वसीम खान,प्रकाश सिंह पटेहरा पनिका जी ,ज़िला सचिव अनूप प्रजापति,साबीर मोहमत,आशीष सोनी, मनीष तिवारी,युवा नेता बेमी , विष्णु कुशवाहां, पुस्पराज पांडेय,रवि सिंह ,शिवेंद्र गुप्ता, करण सिंह , अमरेश पटेल, अमरेन्द्र पटेल के साथ युवा पदाधिकारी उपस्थित थे।
