कुमाऊं विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह आज डीएसबी परिसर में धूमधाम से मनाया गया,

0 98
Main Ad1

मुख्य अतिथि राज्यपाल कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल(रिटायर्ड) गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा ,स्वास्थ्य, एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत रहे,
17वे दीक्षांत समारोह में सत्र 2019-20 एवं 2020-21 के सामान्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के स्नातक एवं परास्नातक स्तर के कुल 58,640 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गयी। समारोह में जहां 410 विद्यार्थियों को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई वहीं स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 115 विद्यार्थियों को मेडल एवं 5 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिए गए।

 

 

Main Ad1

120 में से 95 गोल्ड मेडल बेटियों ने प्राप्त किए हैं

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की नारी शक्ति में अलग ही नेतृत्व क्षमता हैं। उनके बड़े योगदान से हमारे देश और विदेश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज ज़्यादातर बेटियों को पदक मिला है,हर क्षेत्र में बेटियां आगे निकल रही है,एक बेटी का होना बहुत गर्व की बात है। मेरी भी बेटी समारोह में आई है बेटियां मिलना प्रभु का आशीर्वाद है।

News TOP Footer