राज्यपाल सेनि.लेफ्ट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नैना देवी और गुरुद्वारे के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की,

0 127
Main Ad1

नैनीताल पहुंचे राज्यपाल सेनि.लेफ्ट.जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार की सुबह माँ नंदा देवी और गुरुद्वारे के दर्शन किये। राज्यपाल के साथ उनका परिवार भी दर्शन के लिए पहुँचा। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राज्यपाल राजभवन से सीधे मल्लीताल के चाट पार्क पहुंचे।नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नैना देवी और गुरुद्वारे के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

 

इस दौरान राज्यपाल (रि.)लेफ्ट.जनरल गुरमीत सिंह ने कहा की देवभूमि में यात्रा करने वालों को सुख, समृद्धि और विकास मिले। उन्होंने सभी के सतत विकास की प्रार्थना की है। राज्यपाल ने कहा कि 51 शक्ति पीठों में शामिल माँ नयना देवी मंदिर में प्रार्थना करने से एक अलग ही शक्ति और खुशी मिलती है।

Main Ad1

इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन, तहसीलदार नवाजिश खलिक, सीओ संदीप नेगी,कोतवाल प्रीतम सिंह , थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर आदि लोग मौजूद थे।

News TOP Footer