ज्ञान सिंह चौहान को सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष वनाने पर बधाई देने के साथ पटाखे फोड़ने और जश्न मनाने का शुरू हुआ सिलसिला

0 249
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञान सिंह चौहान को सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है ज्ञान सिंह चौहान को सीधी जिले का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष और उल्लास व्याप्त है लोग जगह-जगह ज्ञान सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं उसी कड़ी में 23 मई को सीधी विधानसभा के गांधीग्राम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ज्ञान सिंह चौहान को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी इसी कड़ी में चुरहट विधानसभा के पटपरा में भी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर ज्ञान सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने का जश्न मनाया गया इस मौके पर मौजूद कांग्रेश कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया ज्ञान सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिले में लगातार उन्हें बधाई देने के साथ पटाखे फोड़ने और मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाने का सिलसिला चल पड़ा है।

News TOP Footer