सांसद ने की दिशा की बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

0 190
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सांसद रीती पाठक ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन द्वारा गरीब एवं वंचित वर्गों के विकास के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए जिससे पात्र हितग्राहियों को सहजता से योजनाओं का लाभ मिले सके। उक्त बातें सांसद श्रीमती पाठक ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न येाजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कही। सांसद ने कहा कि दिशा की बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य संवाद स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को दूर करना है, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। सांसद ने कहा कि अधिकारी पूरी निष्पक्षता से संवैधानिक व्यवस्था और नियमों के अनुरूप ही कार्य करें। अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी संजीदगी से करें। बैठक में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा आश्वस्त किया गया है कि प्रशासन द्वारा एक टीम के रूप में सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर पात्र हितग्राहियों का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर कार्यों की समीक्षा कर तथा अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer