मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के तहत सीधी जिले के 28 हितग्राहियों को मिला लाभ

0 126
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 मई को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भोपाल से मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के तहत हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र एवं स्थाई पट्टे वितरित किए। उन्होंने विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया। एनआईसी सीधी से सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक, जनपद पंचायत सीधी की प्रधान श्रीमती शकुंतला सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान द्वारा 28 हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 2014 या इससे पूर्व शासकीय भूमि पर काबिज भू-खण्ड धारकों को भू-अधिकार पत्र या पट्टे दिए जा रहे हैं। जिन हितग्राहियों की तीन पीढ़ियां भू-भाग में निवासरत थीं और उनके पास जमीन का कोई पट्टा नहीं था अब वह उस जमीन के हकदार हो गए हैं। श्री चैहान ने कहा कि अपनी जमीन होने का अलग ही सुख है। जिन हितग्राहियों के कच्चे मकान हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्के मकान दिलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ अब 2018 तक के कब्जाधारी हितग्राही ले सकेंगे। श्री चैहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीबों की जिंदगी बदलने तथा उनके चेहरों पर खुशी लाने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क पर भीख मांगते हुए कोई बच्चा न दिखे। यदि ऐसी स्थिति बने तो उस बच्चे के परवरिश के साथ अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम को राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी ऑनलाइन संबोधित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय, एसडीएम गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, गणमान्य नागरिक श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

News TOP Footer