नेशनल मोबाइल मोनिटरिंग सिस्टम से मनरेगा में एनएमएमएस के माध्यम भरी जायेगी मजदूरों की उपस्थिति

0 137
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : महात्मा गाँधी नरेगा अंतर्गत होने वाले सभी कार्य जिसमे बीस अथवा अधिक श्रमिक नियोजित है ऐसे सभी कार्यों में उपस्थिति 16 मई से अनिवार्यतः एनएमएमएस एप से भरी जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए 16 मई से एप के माध्यम से अनिवार्यतः उपस्थिति भरने के निर्देश जारी किए हैं। इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए समस्त ग्राम पंचायत, लाइन डिपार्टमेंट और कार्यक्रम अधिकारी नरेगा को निर्देशित किया गया है। नेशनल मोबाइल मोनिटरिंग सिस्टम लागू होने से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। कार्य स्थल पर कार्यरत श्रमिकों का फोटो सुबह और शाम जिओ टैग करना होगा। इससे मस्टररोल को लाने ले जमा करने का समय बचेगा और ऑनलाइन प्रक्रिया होने से मूल्यांकन और मजदूरी भुगतान में तेजी आयेगी।श्रमिकों के खाते और अन्य जानकारी को एप के माध्यम से अद्यतन करने में आसानी होगी। इसके उपयोग से अनियमितता पर रोक लगेगी और वास्तविक श्रमिक नियोजन को बढ़ावा मिलेगा।

News TOP Footer