सीधी को टूरिज्म का केंद्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे कहा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चेयरमैन श्री गोटिया ने

0 145
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रकृति एवं पहाड़ों की सुरम्य वादियों में बसा सीधी को पर्यटन के मानचित्र की धुरी बनाएंगे। इसे भव्य टूरिज्म का केंद्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं इसलिए मैं स्वयं हर जगह चंदरेह, घोघरा, नीलकंठ महुआर सहित अनेक स्थानों पर पहुंच रहाँ हूँ । उक्त आशय की बाते जिले के प्रवास पर आए मध्य प्रदेश राज्य टूरिज्म विकास निगम के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोटिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में आयोजित स्थानीय 7 इलेवन होटल में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चेयरमैन श्री गोटिया ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं आम जनों का आह्वान किया कि वे मध्य प्रदेश पर्यटन के लिए वर्ष में कुछ ना कुछ समय अवश्य निकालें। दुनिया में बहुत ही निराला प्रदेश अपना मध्यप्रदेश है। भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने माल्यार्पण से स्वागत उपरांत स्वागत भाषण में सीधी सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन के अनेक केंद्रों की ओर चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट कराया। जिलें की आस्था का केन्द्र बढौरा, गोपाल दास मंदिर व अन्य को मध्य प्रदेश टूरिज्म में शामिल करने की मांग करते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेक कोल ने किया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया और पार्टी पदाधिकारियों ने जोश और उत्साह के साथ मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

News TOP Footer